UAE : जल्दी कर्मचारियों को मिलेगी 4 से लेकर 5 दिन की लंबी छुट्टी, परिजनों संग मना पाएंगे Eid Al Adha का त्योहार

Satyam Kumari6 June 20241 min read0 viewsUAE

UAE में मून साइटिंग के आधार पर

संयुक्त अरब अमीरात में मून साइटिंग के आधार पर Eid Al Adha की छुट्टियां तय की जाएंगी। इस बात की जानकारी दी गई है कि निवासियों को इस आधार पर 4 से लेकर 5 दिन तक की छुट्टी दी जाएगी। इस मौके पर Arafah Day के लिए एक दिन और Eid Al Adha festival के लिए तीन दिन की छुट्टी की घोषणा की गई है।

बताते चलें कि Hijri calendar months के आधार पर कर्मचारियों को इस मौके पर छुट्टी दी जाएगी। बताया गया है कि यूएई सहित अधिकतर अरबी देश Dhul Qa’adah के 29th Hijri calendar को मून साइटिंग की बात कह रहे हैं यानी कि 6 जून।

7 या 8 जून से शुरू हो सकता है नया महीना

यानी कि अगला महीना 7 जून को शुरू होगा। अगर ऐसा नहीं होता है तो अगला महीना 8 जून को शुरू होगा। इसी के आधार पर ईद की छुट्टी मनाई जाएगी। एस्ट्रोनॉमिकल कैलकुलेशन के आधार पर ऐसा माना जा रहा है की मून साइटिंग 6 जून को होगी।

Share:

Comments

Leave a comment