UAE : दोनों शहरों के बीच आसान इंटरसिटी बस सर्विस, यात्रियों की किफायत कीमत में मिलेगी सुविधा

Satyam Kumari11 May 20241 min read0 viewsUAE

यात्रियों के लिए प्रदान की जाती है बस सर्विस

संयुक्त अरब अमीरात में Ajman और Dubai के बीच आवागमन करने वाले यात्रियों के लिए बस सर्विस प्रदान की जाती है। यह बस सेवा यात्रियों को Al Musallah bus station से दुबई के अलग अलग इलाकों जैसे कि Centrepoint Bus station आदि पर जा सकते हैं। बता दें कि Ajman Bus service यानी कि DXB 1 की बात करें तो यह यात्रियों को Sheikh Abdullah Bin Rashid Road से Al Musallah bus station लेकर जायेगा।

बताते चलें कि Al Musalla bus station से बस 5.45am में खुलेगी और हर आधे घंटे पर बस खुलती रहेगी। आखिरी बस 10.45pm में खुलेगी। वहीं Centrepoint bus station से बस 7.15am में खुलेगी और आखिरी बस 12.15am में खुलेगी।

यात्रियों को कितना चुकाना होगा किराया?

अगर आपके पास Ajman Transport बस कार्ड यानी कि Masaar card है तो आपको इसके लिए Dh15 का भुगतान करना होगा। अगर यात्री के पास यह कार्ड नहीं है तो Dh19 का भुगतान करना होगा।

Share:

Comments

Leave a comment