UAE : प्रवासियों के लिए 5 वर्षीय मल्टीपल टूरिस्ट वीजा की सुविधा, बिना Sponser के कर सकते हैं आवेदन

Satyam Kumari9 April 20251 min read1 viewsUAE

मंगलवार को यूएई में पाकिस्तानी अम्बेसडर Hamad Obaid Ibrahim Salem Al Zaabi ने यह कहा है अब पाकिस्तानी आसानी से 5 वर्षीय मल्टीपल टूरिस्ट वीजा की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। इस वीजा की मदद से यूएई में कई बार आवागमन कर सकते हैं। इसके लिए किसी भी गारंटर या होस्ट की जरूरत नहीं होती है।

वीजा से जुड़ी परेशानी को सुलझाया गया

इस मामले में अधिकारियों के द्वारा बताया गया है कि वीजा से संबंधित परेशानी को अब ठीक कर लिया गया है। पाकिस्तानी नागरिक अब 5 वर्षीय वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं। एम्बेसडर ने सभी प्रोजेक्ट की सराहना की है।

भीख मांगने जैसे काम करने का आरोप

इस बात की जानकारी दी गई है कि यूएई अधिकारियों के द्वारा पाकिस्तान से आने वाले यात्रियों की सुरक्षा चेकिंग सख्त कर दी गई थी। कई लोग पाकिस्तान से यूएई आकर भीख मांगने जैसे काम में संलिप्त हो जाते थे। यही कारण है कि नियमों को सख्त कर दिया गया था। वीजा जारी होने के बाद इस वीजा पर लोग यूएई में कई बार जा सकते हैं और इसके लिए किसी होस्ट की भी जरूरत नहीं होगी।

Share:

Comments

Leave a comment