UAE : फिशिंग के लिए प्रतिबंधित नेट्स का इस्तेमाल करना पड़ा भारी, फिशरमैन का समूह हुआ गिरफ्तार

Satyam Kumari18 April 20251 min read0 viewsUAE

संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में फिशरमैन का एक समूह को गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार इस समूह के द्वारा प्रतिबंधित फिशिंग नेट्स का इस्तेमाल किया जा रहा था। इनके द्वारा प्रतिबंधित nylon fishing nets का इस्तेमाल किया जा रहा है।

नायलॉन नेट्स पर है पाबंदी

बताते चलें कि यहां पर मरीन लाइफ को किसी तरह का नुकसान न हो इसके लिए नायलॉन नेट्स पर पाबंदी है। इसके अलावा जरूरत से अधिक फिशिंग या turtles और juvenile fish को पकड़ने पर भी पाबंदी है। ऐसा करने से फिश स्टॉक में प्रभाव पड़ रहा है।

अधिकारियों के द्वारा कहा गया है कि अगर चेतावनी के बावजूद भी कोई इन नियमों का उल्लंघन करता है तो उसे कम से कम 3 महीने की जेल की सजा हो सकती है। आरोपी पर Dh25,000 से लेकर Dh50,000 तक का जुर्माना लग सकता है या इन दोनों में से कोई एक पेनाल्टी लगाई जा सकती है। अगर कोई इस गलती को दोहराता है तो Dh50,000 से लेकर Dh100,000 तक का जुर्माना लग सकता है या दोनों पेनाल्टी लगाई जा सकती है।

Share:

Comments

Leave a comment