UAE : बिना लाइसेंस के कुरान क्लास लेने पर लगाई गई पेनाल्टी, आरोपियों के लिए चेतावनी

Satyam Kumari18 April 20251 min read0 viewsUAE

संयुक्त अरब अमीरात के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के ऐसे अकाउंट के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है जिनके द्वारा कुरान पढ़ाया जा रहा है। General Authority of Islamic Affairs, Endowments, and Zakat के द्वारा इस तरह के मामले में 20 से अधिक रिपोर्ट दर्ज किए गए हैं।

बिना लाइसेंस के कर रह थे काम

बताते चलें कि अधिकारियों के द्वारा यह कहा ऐसे आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की गई है जो बिना लाइसेंस के यह काम कर रहे थे। यह साफ-साफ कहा गया है कि इस काम के लिए संबंधित अधिकारियों लाइसेंस लेना जरूरी है। ऑथोरिटी के चेयरमैन Dr Omar Al Derei ने कहा है कि बिना लाइसेंस के अगर कोई कुरान की शिक्षा देता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

आरोपी पर पेनाल्टी लगाई जाएगी। इससे देश की स्टेबिलिटी और सेफ्टी कायम रह सकेगी। अधिकारियों के द्वारा लगातार जांच की जा रही है ताकि अगर कोई व्यक्ति इस तरह की गलती करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जा सके। कुरान क्लास लेने के लिए सभी नियमों का पालन करना होगा और लाइसेंस लेना होगा।

Share:

Comments

Leave a comment