UAE : बिल्डिंग्स में आग पर काबू पाने के लिए नई तकनीक का इस्तेमाल, AI की मदद से हादसे का खतरा कम

Satyam Kumari10 April 20251 min read0 viewsUAE

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल लोगों का जीवन आसान बनाने के लिए किया जा रहा है। शारजाह में आग लगने की घटनाओं पर काबू पाने के लिए AI के इस्तेमाल पर विचार हो रहा है। इसका उपयोग बिल्डिंग में किया जाएगा ताकि आग लगने के पहले ही आग की जानकारी मिल सके और उसे बुझाने के लिए सुरक्षित कदम उठाया जा सके।

आग बुझाने के लिए किया जाएगा नई तकनीक का इस्तेमाल

संबंध में जानकारी दी गई है कि अलग-अलग संस्थाओं के साथ मिलकर इस पर काम किया जाएगा ताकि आग लगने की घटनाओं से होने वाले नुकसान से बचा जा सके। कहा गया है कि बिल्डिंग में एडवांस तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। Artificial Intelligence (AI) की मदद से आग से होने वाले नुकसान से बचा जा सकेगा।

बुधवार को Sharjah Civil Defence Authority के द्वारा इस संबंध में जानकारी पेश की जाएगी। यह कहा गया है कि इस वर्ष के अंत तक इससे संबंधित जानकारी सामने आ जाएगी जिसके पास बिल्डिंग में इन एडवांस तकनीक का इस्तेमाल किया जा सकेगा। कहा गया है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से पता लगाया जा सकता है कि आगे कहां लगने वाली है जिससे नुकसान की संभावना काफी कम हो जाएगी। इसे लोकल और अंतरराष्ट्रीय रिसर्च अकैडमी, सरकारी और प्राइवेट संस्थानों के साथ मिलकर तैयार किया जाएगा।

Share:

Comments

Leave a comment