UAE : भारी बारिश से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त, बिजली और इंटरनेट की सेवा के बिना नागरिक हुए बेहाल

Satyam Kumari19 April 20241 min read1 viewsUAE

रिकॉर्ड तोड़ बारिश में पहुंचा है भारी नुकसान

संयुक्त अरब अमीरात में 16 अप्रैल को हुई रिकॉर्ड तोड़ बारिश में कई बिल्डिंग, विला और स्थानों को भारी नुकसान पहुंचा है। इसके कारण लोगों को कोई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शारजाह के Al Majaz Area में बिजली और इंटरनेट की सेवा प्रदान की जाएगी। यहां तक की बाढ़ का पानी लोगों के घरों में घुस गया और उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

शारजाह में रहने वाले एक नागरिक ने अपनी पीड़ा बताते हुए बताया है कि सुबह 3:00 बजे तक उनके बिल्डिंग में लाइट नहीं थी साथ ही इंटरनेट की भी कोई सुविधा उपलब्ध नहीं थी। वॉटर सप्लाई न होने के कारण भी लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

कई आवागमन की भी अनुमति नहीं

लोगों ने अभी शिकायत की है कि उन्हें कहीं भी आवागमन की भी सुविधा नहीं है। कुछ ही दूरी पर हाइपरमार्केट होने के बावजूद भी कई सामान नहीं मंगवा पा रहे हैं। सड़कों पर पूरा पानी भरा है जिसकी वजह से वह काफी परेशानियों में हैं।

Share:

Comments

Leave a comment