UAE : मिनी बस पलटने से लगा लंबा ट्रैफिक, वाहन चालकों के लिए पुलिस ने जारी किया अलर्ट

Satyam Kumari15 March 20251 min read1 viewsUAE

दुबई पुलिस ने शनिवार को बयान जारी करते हुए यह बताया है कि अबू धाबी की तरफ जाने वाले Al Khail रोड पर हादसे की खबर सामने आई है। कहा गया है कि एक सफेद कलर की mini-bus पलट गई थी। Al Wahah Street एग्जिट के पहले ही यह हादसा हुआ है।

यात्रियों से सावधानी बरतने की अपील की गई है

बताते चलें कि अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि इस रास्ते से गुजरने वाले यात्रियों को सावधानी बरतना चाहिए। ड्राइविंग के दौरान सावधानी जरूरी है वरना हादसे की संभावना बढ़ जाती है। जब यह हादसा हुआ तब करीब एक किलोमीटर का लंबा ट्रैफिक लग गया था।

इसके अलावा यात्रियों ने बताया कि सुबह में कुहासे के कारण वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रा के दौरान नियमों का पालन करना जरूरी है। कुहासे के दौरान वाहन की स्पीड कम होनी चाहिए। नियम का उल्लंघन करना लोगों के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है।

Share:

Comments

Leave a comment