UAE में दूतावास ने नागरिकों के लिए शेयर किया वीडियो, GDRFA से वेरिफिकेशन के साथ लेबर गाइडलाइंस अनिवार्य

Satyam Kumari17 February 20251 min read1 viewsUAE

दुबई में पाकिस्तानी दूतावास के द्वारा नागरिकों के लिए एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें उन्हें गाइडलाइन दी गई है। यह कहा गया है कि ऐसे प्रवासी जो विजिट वीजा या फिर जॉब ढूंढने के लिए यूएई में आ रहे हैं उन्हें नियमों का पालन करना जरूरी होगा।

पाकिस्तानी प्रवासियों को लोकल नियमों के बारे में जानकारी होनी चाहिए

दूतावास ने कहा है कि अगर यात्री को लोकल नियमों के बारे में जानकारी नहीं होगी तो गलती के बाद उसे गिरफ्तार कर आर्थिक दंड भी दिया जा सकता है। वीडियो में यह कहा गया है कि दुबई वीजा जो पाकिस्तानी नागरिकों के लिए जारी किया जाता है उसे General Directorate of Residency and Foreigners Affairs-Dubai (GDRFA) के द्वारा वेरीफाई किया जा सकता है।

इसके अलावा जिस स्थान पर काम करने के लिए आ रहे हैं उसके बारे में भी अच्छी तरह जानकारी होनी चाहिए। नियोक्ता के बारे में भी जानकारी जुटा लेना चाहिए। Mohre के द्वारा जारी किए गए लेबर रूल्स के बारे में भी जानकारी होनी चाहिए ताकि किसी भी तरह के उल्लंघन से बच सकें।

Share:

Comments

Leave a comment