UAE में भारतीय बच्चे की ईमानदारी की चारों तरफ की जा रही है सराहना, सर्टिफिकेट से किया गया सम्मानित

Satyam Kumari17 May 20241 min read0 viewsIndia

भारतीय बच्चे को उसकी ईमानदारी के लिए किया गया सम्मानित

दुबई पुलिस के द्वारा एक भारतीय बच्चों को उसकी ईमानदारी के लिए सम्मानित किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार Muhammad Ayan Younis नामक बच्चा जब अपने पिता के साथ टहल रहा था तब उसे एक टूटी हुई घड़ी मिली थी जिसे उसने तुरंत दुबई पुलिस के हवाले कर दिया।

इस मामले में Dubai tourist police department ने बच्चों की सराहना की है और उसे सम्मानित किया है। दुबई पुलिस के द्वारा social media platform X पर इस बात की जानकारी दी गई है कि बच्चे को उसकी ईमानदारी के लिए सम्मानित किया गया है।

पुलिस के द्वारा बताया गया कि एक टूरिस्ट का वॉच खो गया था जो इस बच्चे को मिला था

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई कि जो वॉच खो गया था वह एक टूरिस्ट का था। दुबई मे उस टूरिस्ट का वॉच खो गया था। लेकिन वॉच मिलने के बाद उसे वापस उन्हें दे दिया गया। अपना खोया हुआ सामान पाकर वह काफी खुश हैं। बच्चे को सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया है।

Share:

Comments

Leave a comment