UAE में सोनाक्षी सिन्हा को Golden Visa से नवाजा गया, Jamad Usman ने इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें

Satyam Kumari5 June 20244 min read0 viewsIndia

यूएई में सोनाक्षी सिन्हा को गोल्डन वीजा से नवाजा गया

हाल ही में बॉलीवुड स्टार Sonakshi Sinha को संयुक्त अरब अमीरात में 10 वर्षीय Golden Visa से नवाजा गया है। यह वीजा Emirates First Group के managing director और chief executive Jamad Usman के द्वारा दिया गया है। इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए Usman ने फोटो शेयर कर इस बात की जानकारी दी है।

सोनाक्षी सिन्हा से पहले कई दिग्गज अभिनेताओं को यह वीजा प्रदान किया गया है जिसमें Salman Khan, Shah Rukh Khan, Varun Dhawan, Ranveer Singh, Farha Khan, Sanjay Dutt, Mohanlal, Mammootty आदि शामिल हैं।

Golden Visa आखिर क्यों है इतना खास?

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि यह गोल्डन वीजा अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रवासियों को प्रदान किया जाता है। यह वीजा 5 से लेकर 10 साल तक के लिए वैध होता है जिसके लिए किसी स्पॉन्सर की जरूरत नहीं होती है। वीजा धारक अपनी फैमिली मेंबर्स को भी स्पॉन्सर कर सकते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Jamad Usman (@jamadusman)

Share:

Comments

Leave a comment