UAE : मेजर रोड पर की गई ट्रैफिक डायवर्सन की घोषणा, आज से वाहन चालकों को नहीं है आवागमन की अनुमति

Satyam Kumari2 June 20241 min read1 viewsUAE

Ajman में मेजर रोड पर ट्रैफिक डायवर्सन की घोषणा की गई

संयुक्त अरब अमीरात में गुरुवार को अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि Ajman में मेजर रोड पर ट्रैफिक डायवर्सन की घोषणा की गई है। अजमान पुलीस अधिकारियों ने बताया है कि 2 जून से Sheikh Rashid bin Saeed Street पर ट्रैफिक डायवर्सन किया जाएगा।

कहां से कहां तक लागू होगा ट्रैफिक डायवर्सन?

इस बात की जानकारी दी गई है कि वाहन चालकों के लिए अजमान पोर्ट से लेकर Sheikh Khalifa Interchange की तरफ जाने वाले सिटी केंद्र तक चालकों को आवागमन की अनुमति नहीं होगी। Sheikh Rashid bin Saeed Street development project को लेकर डेवलपमेंट कार्य चल रहा है जिसके कारण यह फैसला लिया गया है।

वाहन चालकों को सभी यातायात नियमों का पालन करना चाहिए

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन अच्छी तरह करना चाहिए। नियमों का उल्लंघन करने वाले आरोपियों के खिलाफ करी कार्यवाही की जाएगी। नियम उल्लंघन से हादसे की संभावना भी बढ़ जाती है इसीलिए यातायात नियमों का पालन काफी जरूरी हो जाता है।

Share:

Comments

Leave a comment