UAE : मेजर रोड पर स्पीड लिमिट में की गई बढ़ोतरी, चालकों को 120kmph की स्पीड से चलाना होगा वाहन

Satyam Kumari14 May 20241 min read0 viewsUAE

मेजर रोड पर स्पीड लिमिट बढ़ाने की घोषणा की गई

संयुक्त अरब अमीरात में कई मेजर रोड पर स्पीड लिमिट को बढ़ाने की घोषणा की गई है। Ras Al Khaimah Police ने इस बात की जानकारी दी है कि अमीरात के कई रोड पर स्पीड लिमिट को बढ़ाया गया है।

बताते चलें कि अधिकारियों ने बताया है कि Al Watan Road पर स्पीड लिमिट को 100kmph से 120kmph तक बढ़ा दिया है। कहा गया है कि सड़क पर लोगों की सुरक्षा के लिए यह फैसला लिया गया है।

यातायात सुरक्षा को बेहतर करने के लिए लिया गया है फैसला

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि यातायात सुरक्षा को बेहतर करने के लिए यह फैसला लिया गया है। सभी महान चालकों को सुझाव दिया गया है कि उन्हें सड़क पर स्पीड लिमिट का ख्याल रखना चाहिए और सुरक्षा गाइडलाइन का पालन करना चाहिए। वाहन चालकों को अपने साथ-साथ सड़क पर चल रहे लोगों का ख्याल रखना चाहिए।

Share:

Comments

Leave a comment