UAE : वाहन चालकों के लिए 29 मार्च से लागू होगा नया नियम, जुर्माने और जेल में की गई सख्ती

Satyam Kumari28 March 20251 min read0 viewsUAE

संयुक्त अरब अमीरात में वाहन चालकों के लिए नए नियमों की घोषणा की गई है। अधिकारियों के द्वारा कहा गया है कि यह नियम शनिवार 29 मार्च से लागू हो जाएगा। इसमें ड्राइवर एज में चेंज के साथ कई गंभीर यातायात के बारे में जानकारी दी गई है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

शनिवार 29 मार्च से किन नियमों में होगा बदलाव?

बताते चलें कि अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि UAE driving licence प्राप्त करने के लिए न्यूनतम उम्र को घटाकर 17 वर्ष कर दिया गया है। यानी कि ऐसी युवक जिनकी उम्र 17 वर्ष है वह भी ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अब आवेदन कर सकेंगे। अगर कोई वाहन चालक लापरवाही से वाहन चलाता है और किसी व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर देता है या फिर प्रॉपर्टी को डैमेज कर देता है तो उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इसके अलावा संयुक्त अरब अमीरात में अगर कोई व्यक्ति अवैध विदेशी लाइसेंस के साथ वाहन चलाता है तो उसपर Dh2,000 से लेकर Dh10,000 तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। उसे तीन महीने जेल की सजा हो सकती है। उसपर Dh5,000 से लेकर Dh50,000 तक का जुर्माना हो सकता है। अगर वह पुलिस को अपना डिटेल नहीं बताता है तो तीन महीने की जेल और Dh10,000 से लेकर Dh20,000 तक का जुर्माना लगाया जाएगा।

Share:

Comments

Leave a comment