UAE : वाहन चालकों के लिए 35% छूट की घोषणा, गंभीर उल्लंघन वालों को सजा तय

Satyam Kumari25 April 20251 min read0 viewsUAE

संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में वाहन चालकों के लिए नई अपडेट जारी करते हुए कहा गया है कि ट्रैफिक जुर्माने के उल्लंघन पर उन्हें छूट की घोषणा की गई है। यातायात अधिकारियों के द्वारा कहा गया है कि अगर वाहन चालक तय समय से पहले जुर्माने का भुगतान करते हैं तो उन्हें बड़ी छूट दी जाएगी।

चालकों के लिए 35 per cent discount की घोषणा

बताते चलें कि अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि चालकों के लिए यातयात उल्लंघन पर 35 per cent discount की घोषणा की गई है। लेकिन इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि यह छूट गंभीर उल्लंघन पर लागू नहीं होगा।

अधिकारियों के द्वारा कहा गया है कि अगर उल्लंघन के 60 दिन के अंदर ही जुर्माना चुकाया जाता है तो ही 35% की छूट दी जाएगी। लेकिन उल्लंघन के 1 साल के अंदर जुर्माना चुकाया जाता है तो आरोपी को 25% छूट दी जाएगी। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि नियमों का पालन करें। यातायात नियमों का उल्लंघन हादसे का कारण बनता है।

Share:

Comments

Leave a comment