UAE : वाहन चालकों के लिए जारी किया गया अलर्ट, ट्रक बैन टाईमिंग में बदलाव की घोषणा की गई

Satyam Kumari5 June 20241 min read0 viewsUAE

नए ट्रक बैन टाईमिंग की घोषणा की गई

संयुक्त अरब अमीरात में मंगलवार को Roads and Transport Authority (RTA) के द्वारा नए ट्रक बैन टाईमिंग की घोषणा की गई है। इस बात की जानकारी दी गई है कि Sheikh Mohamed Bin Zayed Road के एक सेक्शन पर ट्रक बैन टाईमिंग में बदलाव की घोषणा की गई है।

बताते चलें कि Sheikh Mohamed Bin Zayed Road पर Ras Al Khor St और Sharjah के बीच चुनिंदा समय के दौरान भारी वाहनों के आवागमन की अनुमति नहीं होगी।

कब से कब तक भारी वाहनों के आवागमन की नहीं होगी अनुमति?

इस बात की जानकारी दी गई है कि इन रास्तों पर 6.30am से लेकर 8.30am तक, 1pm से लेकर 3pm और 5.30pm से लेकर 8pm तक भारी वाहनों के आवागमन पर पाबंदी होगी। यह पाबंदी रोड के दोनों साइड लागू होगी। इस दौरान ट्रक ड्राइवर को दूसरे रूट का इस्तेमाल करना चाहिए। सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन अच्छी तरह करना चाहिए।

Share:

Comments

Leave a comment