UAE : वाहन चालकों के लिए नई अपडेट, इमरजेंसी व्हीकल का रास्ता रोकने पर तय की गई कड़ी सजा

Satyam Kumari9 April 20251 min read0 viewsUAE

संयुक्त अरब अमीरात में वाहन चालकों को काफी सावधानी बरतने की जरूरत है। सड़क पर चलते समय अपने साथ साथ दूसरों का भी ख्याल रखें। अगर पीछे से कोई इमरजेंसी वाहन आ रही है तो उसे रास्ता देना जरूरी है।

इमरजेंसी वाहन को रास्ता देना है जरूरी

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि अगर कोई इमरजेंसी वाहन पीछे से आ रही है तो वाहन चालकों को उसे रास्ता जरूर देना चाहिए। ऐसा नहीं करने वाली वाहन चालकों पर भारी जुर्माना लगाया जाता है। आंतरिक मंत्रालय के अनुसार वर्ष 2024 में करीब 325 ड्राइवर पर इस तरह की गलती के लिए जुर्माना लगाया गया है।

गलती करने वाले आरोपी पर Dh 3,000 का जुर्माना लगाया जा सकता है। उनका वाहन 30 दिन के लिए जब्त किया जा सकता है और आरोपी ड्राइवर को 6 traffic points भी दिए जाएंगे। दुबई में इससे जुड़े 160 violations दर्ज किए गए हैं। वाहन चालकों को लोगों की जान बचाने के लिए रास्ता देना ही चाहिए।

Share:

Comments

Leave a comment