UAE : शारजाह में कामगारों के लिए लागू किया जाएगा नया वर्क टाईमिंग, रमजान में होगा बदलाव

Satyam Kumari26 February 20251 min read0 viewsUAE

संयुक्त अरब अमीरात में रमजान को लेकर नया अपडेट जारी कर दिया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि जल्द ही रमजान का महीना 1 मार्च से शुरू होने वाला है। Sharjah Department of Human Resources (SDHR) के द्वारा इस दौरान कामगारों की वर्क टाईमिंग को लेकर नई जानकारी पेश की गई है।

SDHR ने रमजान के दौरान जारी किया वर्क टाईमिंग

बताते चलें कि SDHR के द्वारा वर्क टाईमिंग को लेकर नया अपडेट जारी कर दिया गया है। रमजान के दौरान कर्मचारियों को आधिकारिक वर्क टाईमिंग के हिसाब से काम करना होगा। सरकारी डिपार्टमेंट, अधिकारियों और प्रतिष्ठानों को रमजान के दौरान नए वर्क टाईमिंग के हिसाब से काम करना होगा।

कर्मचारियों के लिए यह टाइमिंग 9am से लेकर 2.30pm तय किया गया है। तय किए गए सिस्टम और काम की जरूरत के हिसाब से वर्क टाईमिंग तय की गई है। वहीं इस मौके पर सभी के लिए बधाई और ब्लेसिंग की बात कही गई है।

Share:

Comments

Leave a comment