UAE : सड़क पर यह लापरवाही पड़ेगी भारी, चालकों के लिए तय किया गया है Dh500 का जुर्माना

Satyam Kumari15 February 20251 min read2 viewsUAE

संयुक्त अरब अमीरात में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले आरोपियों के खिलाफ कानून कारवाई की जा रही है। माइनर हादसे के बाद सड़क पर ही रुकना बड़े हादसे की संभावना को बढ़ा देता है। Article 98 के मुताबिक ऐसा करना कानूनन अपराध है। आरोपी पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है।

छोटे हादसे के बाद सड़क के किनारे आ जाएं

वाहन चालकों को यह सुझाव दिया गया है कि छोटे-मोटे हादसे के बाद उन्हें अपना वाहन सड़क के किनारे पार्क करना चाहिए। शुक्रवार को अबू धाबी पुलिस अधिकारियों के द्वारा सोशल मीडिया X पर इस सम्बन्ध में जानकारी पेश की गई है।

कहा गया है कि नियम के अनुसार जो भी इसका उल्लंघन करेगा उसपर Dh500 का जुर्माना लगाया जाएगा। हादसे के बाद तुरंत ही किसी नजदीकी सुरक्षित पार्किंग स्पॉट में जाना चाहिए। अधिकारियों ने इससे संबंधित एक वीडियो भी शेयर किया है। लोगों को सुझाव दिया गया है कि सुरक्षा के लिए सभी यातायात नियमों का पालन करना चाहिए।

Share:

Comments

Leave a comment