UAE : साफ सफाई का ख्याल न रखना पड़ा भारी, अधिकारियों ने रेस्टोरेंट पर की कार्यवाही और लगाया ताला

Satyam Kumari14 June 20241 min read0 viewsUAE

साफ सफाई का ख्याल ना रखना पड़ा भारी

संयुक्त अरब अमीरात में साफ सफाई का ख्याल ना रखने वाली एक रेस्टोरेंट पर कार्यवाही की गई है। शुक्रवार को अधिकारियों के द्वारा बताया गया कि इसलिए रेस्टोरेंट में खासकर किचन एरिया में अच्छी साफ सफाई की व्यवस्था नहीं की गई थी। यह प्रतिष्ठान Mafraq Industrial City में स्थित है। 

बताते चलें कि Abu Dhabi Agriculture and Food Safety Authority (Adafsa) के द्वारा इस की जानकारी दी गई है कि पहले भी इस रेस्टोरेंट के द्वारा कई तरह के नियमों का उल्लंघन किया जा चुका है।

प्रतिष्ठान के खिलाफ की कार्यवाही

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि इस प्रतिष्ठान के फूड हैंडलिंग और स्टोरेज एरिया में बेहद ही गंदे तरीके से रख रखाव की व्यवस्था की गई थी। यहां पर रखे गए equipment और refrigerators भी साफ नहीं थे। Adafsa का कहना है कि यह पाबंदी तब तक रहेगी जब तक कि प्रतिष्ठान स्थिति में सुधार नहीं कर लेता है। इस तरह की शिकायत दर्ज कराने के लिए तुरंत toll-free hotline 80055 पर संपर्क करें।

Share:

Comments

Leave a comment