UAE : सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के बाद प्रतिष्ठान पर लगा ताला, की गई कार्यवाही

Satyam Kumari21 April 20251 min read1 viewsUAE

संयुक्त अरब अमी रात में पब्लिक प्लेस पर खाद्य प्रतिष्ठान का संचालन करने वाले लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। अगर वह नियमों का पालन नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही किया जा सकता है।

प्रतिष्ठान को किया गया बंद

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि अबू धाबी में प्रतिष्ठान को हेल्थ रिस्क के कारण बंद कर दिया गया है। इस प्रतिष्ठान के द्वारा लोगों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा था। अबू धाबी में Abu Dhabi Agriculture and Food Safety Authority (ADAFSA) के द्वारा सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई है जिसका पालन प्रतिष्ठानों के लिए जरूरी है।

यह रेस्टोरेंट Mohammed Bin Zayed City, East 9 में है जिसपर ताला लगाया गया है। इसके द्वारा खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन किया गया था। जांच के दौरान अधिकारियों ने यहां नियम उल्लंघन पाया जिसके बाद इसपर ताला लगा दिया गया है।

Share:

Comments

Leave a comment