UAE : सोशल मीडिया पर शेयर करने से पहले चेकिंग जरूरी, फर्जी न्यूज़ फैलाने वालों को पुलिस ने किया आगाह

Satyam Kumari13 April 20251 min read0 viewsUAE

अबू धाबी पुलिस के द्वारा निवासी और प्रवासियों के लिए नई अपडेट जारी की गई है जिसमें कहा गया है कि उन्हें किसी भी तरह की फर्जी न्यूज़ को फैलाने में अपना सहयोग नहीं करना चाहिए। साथ ही अगर कोई खबर आपके पास आती है तो उसकी सत्यता की जांच अवश्य कर लें वरना मुसीबत में पड़ सकते हैं।

आधिकारिक सूत्रों पर ही करें भरोसा

बताते चलें कि अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है लोगों को केवल आधिकारिक सूत्रों पर ही किसी भी खबर के लिए भरोसा करना चाहिए। अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो फर्जी खबर का शिकार हो सकते हैं।

नागरिकों को फर्जी खबर को रोकना अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए और इस सामाजिक जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटना चाहिए। इसके अलावा सोशल मीडिया पर अगर आप कोई खबर शेयर कर रहे हैं तो बिना उसकी सत्यता जांच किए ऐसा न करें। इससे समाज में गलत संदेश जायेगा।

Share:

Comments

Leave a comment