UAE : बरामद वाहन को छुड़ाने के लिए चुकाना होगा अधिक रकम, शुल्क में किया जायेगा बदलाव

Satyam Kumari8 January 20251 min read0 viewsUAE

संयुक्त अरब अमीरात में वाहन चालकों के लिए एक जरूरी अपडेट जारी किया गया है। बताया गया है कि शारजाह में बरामद किए गए वाहनों को छुड़ाने के लिए शुल्क में बदलाव किया गया है। बताया गया है कि यह सभी वाहनों पर लागू होगा जिन वाहनों को गंभीर यातायात नियम उल्लंघन मामले में बरामद किया गया है।

गंभीर यातायात नियम उल्लंघन करना पड़ेगा भारी

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि जो भी वाहन चालक लापरवाही से वाहन चला रहे हैं या फिर दूसरे की जान को खतरे में डाल रहे हैं उनका वाहन जब्त कर लिया जाएगा। अभी फिलहाल नए शुल्क के बारे में जानकारी नहीं दी गई है लेकिन इसे जल्द ही लागू किया जाएगा।

कहा गया है कि जब भी कोई व्यक्ति सड़क पर चलाता है तो उसे अपने साथ-साथ दूसरों के लिए भी जिम्मेदार होना पड़ता है। वह इस तरह से वाहन नहीं चला सकता है जिससे दूसरों की जान खतरे में आ जाए। इसके अलावा सभी तरह के यातायात नियमों के पालन करना इसके लिए जरूरी होता है। नियमों का उल्लंघन खतरे का कारण बनता है।

Share:

Comments

Leave a comment