इंफाल एयरपोर्ट के पास देखा गया UFO

इंफाल एयरपोर्ट के पास उड़ने वाली एक अज्ञात वस्तु देखा गया है जिसके बाद पूरे देश में खलबली मच गई है। रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे इंफाल एयरपोर्ट पर यह घटना घटना हुई थी। इसके कारण कई उड़ानें भी प्रभावित हुई थी।

अज्ञात वस्तु UFO की तलाश के लिए भेजे गए दो राफेल लड़ाकू विमान

बताते चलें कि इंफाल एयरपोर्ट पर कर्मियों, एयरलाइंस के कर्मचारियों, आम लोगों, पुलिस और सीआईएसएफ कर्मियों ने छत पर मंडराता हुआ अज्ञात वस्तु को देखा था। वह किसी वस्तु की तरह दिख तो रहा था लेकिन यह समझ नहीं आ रहा था कि वह वस्तु क्या है। इसके बाद भारतीय वायु सेना के द्वारा इस दिशा में कदम उठाएं गए जिसकी डिटेल सामने नहीं आई है।

रक्षा सूत्रों के अनुसार सबसे पहले उन्नत सेंसर से लैस विमान को भेजा गया था लेकिन कुछ पता नहीं चला।फिर इसके बाद राफेल लड़ाकू विमान को भेजा गया। यूएफओ दिखने के तुरंत बाद गायब हो गया था।