UGC NET दिसंबर 2024 परीक्षा का जारी किया गया आंसर की, 3 फरवरी तक जता सकते हैं आपत्ति

Satyam Kumari1 February 20251 min read0 viewsIndia

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET दिसंबर 2024 परीक्षा संबंधी नई अपडेट जारी कर दिया है। यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार आंसर की जारी कर दिया गया है। अगर आप भी अपना प्रश्न पत्र और आंसर की देखना चाहते हैं तो बेहद ही आसान प्रक्रिया में इसे देख सकते हैं।

कैसे चेक कर सकते हैं आंसर की?

बताते चलें कि आंसर की चेक करने के लिए सबसे पहले यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद होमपेज पर ही “UGC NET आंसर की 2024” लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें। सबमिट पर क्लिक करने के बाद अपना आंसर की स्क्रीन पर दिखाई देगा। आंसर की को चेक करने के बाद आप भविष्य के लिए डाउनलोड भी कर सकते हैं।

आपत्ति जाता सकते हैं

इस बात की जानकारी दी गई है कि अगर आप आंसर की के जरिए आपत्ति जताना चाहते हैं तो वह भी ऑप्शन दिया गया है। उम्मीदवारों को 3 फरवरी, 2025 तक आपत्ति जताने का मौका दिया गया है। ध्यान रहे कि प्रत्येक प्रश्न के लिए आपत्ति शुल्क 200 रुपये निर्धारित किया गया है।

Share:

Comments

Leave a comment