UIDAI ने Aadhar Card अपडेट की बढ़ाई डेडलाइन, अब 14 जून तक कर सकते हैं निशुल्क बदलाव

Satyam Kumari14 December 20241 min read0 viewsIndia

Unique Identification Authority of India (UIDAI) के द्वारा आधार कार्ड को निशुल्क अपडेट करने की समय सीमा को बढ़ा दिया है। अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है की निशुल्क आधार अपडेट की सीमा को 14 जून 2025 तक बढ़ा दिया गया है। सबसे पहले निशुल्क आधार अपडेट की डेड लाइन जून 2024 तय की गई थी जिसे बढ़ाकर सितंबर 2024 किया गया था। इसे एक बार फिर बढ़ाकर इसकी सीमा को December 14, 2024 तक किया गया था।

अब आधार अपडेट की डेडलाइन को 14 जून तक बढ़ाया गया है

अब UIDAI के द्वारा आधार कार्ड अपडेट की सीमा को बढ़ाकर 14 जून 2025 तक कर दिया गया है। अपडेट करने के लिए सबसे पहले Aadhaar Self-Service portal पर जाना होगा। फिर अपना आधार नंबर इस्तेमाल करके लॉगिन करें।

https://x.com/UIDAI/status/1867766496547811664

अब डॉक्युमेंट अपडेट सेक्शन में जाएं। फिर डिटेल वेरिफाई करें। फिर अपना डॉक्युमेंट अपडेट सेक्शन में जाएं। फिर अपना डॉक्युमेंट तय करें। अपने सर्विस रिक्वेस्ट नंबर याद रखें जिसकी मदद से बाद में आधार कार्डके प्रक्रिया को ट्रैक कर सकेंगे। इस बात का ख्याल रखें कि fingerprints, iris scans, या photos को अपडेट करने के लिए Aadhaar Enrolment Centre या Aadhaar Sewa Kendra पर जाना होगा।

Share:

Comments

Leave a comment