UIDAI ने आधार कार्ड अपडेट की बढ़ाई डेट, अब 14 सितंबर तक कर सकते हैं निशुल्क बदलाव

Satyam Kumari14 June 20241 min read0 viewsIndia

आधार कार्ड है जरूरी डॉक्यूमेंट

आधार कार्ड भारतीय नागरिकों के लिए एक बेहद ही जरूरी डॉक्यूमेंट है जिसका इस्तेमाल करीब हर आधिकारिक काम के लिए किया जाता है। नागरिकों को इस बात का भी ख्याल रखना चाहिए कि उनका आधार कार्ड अपडेट होना चाहिए। आधार कार्ड के अपडेट की डेड लाइन से संबंधित एक नई खबर सामने आई है।

बताते चलें कि Unique Identification Authority of India (UIDAI) के द्वारा आधार कार्ड अपडेट की डेड लाइन को बढ़ा दिया गया है। कहा गया है कि अब 14 सितंबर तक निशुल्क आधार कार्ड अपडेट की सेवा का लाभ उठाया जा सकता है।

पहले 14 जून तक की गई थी डेड लाइन

आधार कार्ड अपडेट करने के लिए पहले से डेड लाइन 14 जून तय की गई थी। लेकिन अब इसे बढ़ाकर 14 सितंबर कर दिया गया है। अब अपना नाम, एड्रेस, फोटो सहित सभी तरह का डिटेल UIDAI की वेबसाईट पर आसानी से अपडेट कर सकते हैं। नागरिक अगर myAadhaar portal से अपडेट करते हैं तो उनसे कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा और अगर वह ऑफलाईन अपडेट करते हैं तो उन्हें ₹50 का भुगतान करना होगा। 

Share:

Comments

Leave a comment