इस बार के चुनाव में कई उलटफेर तो देखने को मिले ही हैं वहीं नए प्रयोग और नई विचारधारा के लोग की राजनीति में आकर कुछ अलग करने की चाहत दिखा रहे हैं. आपको पिछले एपिसोड में हमने बताया था कि पंजाब के गुरदेव सिंह ने कैसे अपने सैलरी को मात्र ₹1 लेकर और बिना किसी सिक्योरिटी गार्ड के केवल साइकिल से आम आदमी का विधायक बनने का चेहरा पेश किया.

 

आज की कड़ी में जानिए कि भारत के खूबसूरत राज्य उत्तराखंड के देहरादून से ताल्लुक रखने वाले उमेश कुमार के बारे में.

पेशे से पत्रकार उमेश कुमार (Umesh Kumar MLA Uttarakhand) ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया और उन्हें उत्तराखंड के खानपुर विधानसभा से विजय मिला. विजय मिलने के बाद विधायक उमेश कुमार ने घोषणा किया कि वह अपने विधायक होते हुए मिलने वाले तनख्वाह से केवल अनाथ बच्चियों की शादी और गरीब बच्चों को मदद देंगे उसका ₹1 भी वह निजी कार्य में खर्च नहीं करेंगे.

राजनीति में नए चैप्टर जुड़ रहे हैं वहीं इस नए चैप्टर से नई कहानियां भी भारत में अब सामने आ रही हैं जहां पर नया वर्ग राजनीति में प्रवेश ले रहा है और राजनीति को एक सामाजिक दिशा के साथ नए समाज के निर्माण में लग रहा है.

ट्विटर के माध्यम से उमेश कुमार ने यह घोषणा किया और घोषणा के साथ ही लोगों की प्रतिक्रियाएं उन्हें मिलनी शुरू हो गई जिसमें लोगों ने इस बाबत उन्हें धन्यवाद किया है.

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।