उमराह के लिए हेल्थ है अनिवार्य 

अगर आप इस साल उमराह का विचार कर रहे हैं तो आपको यह जान लेना चाहिए कि इसके लिए हेल्थ इंश्योरेंस अनिवार्य जिसके शुल्क को सऊदी हज और उमराह मंत्रालय ने कम कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उमराह वीजा में ही हेल्थ इंश्योरेंस का शुल्क होता है। उमराह वीजा का शुल्क Dh1,400 से Dh1,800 के बीच हो सकता है।

इंश्योरेंस कवरेज में कैसी मिलती है मदद?

Emergency के केस में मिलती है यह मदद : 

उपचार और अस्पताल में रहने की मदद मिलती है। गर्भावस्था और प्रसव आपात स्थिति या Dental emergencies की स्थिति में मदद की जाती है।

General coverage की बात करें :

आकस्मत एक्सीडेंट में पूर्ण डिसेबिलिटी होने पर, आकस्मिक मृत्यु, यातायात दुर्घटना चोटें, आपातकालीन किडनी डायलिसिस के मामले में भी मदद दी जाती है। प्राकृतिक आपदाओं के कारण मृत्यु, मृतक के बॉडी को वापस उसके देश भेजने पर मदद मिलती है।

यात्रा संबंधी कवरेज की बात करें तो उड़ान में देरी के मुआवजा सहित उड़ान रद्दीकरण मुआवजा की भी सहायता दिया जाता है।