पूरी खबर एक नजर,

  • हज की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए हज और उमराह मंत्रालय ने चेतावनी जारी
  • कई वेबसाइट मदद के बजाए कर रहे धोका

हज की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए हज और उमराह मंत्रालय ने चेतावनी जारी की

सऊदी में हज की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए हज और उमराह मंत्रालय ने चेतावनी जारी की है। इस चेतावनी में बताया गया है कि कई ऐसे वेबसाइट हैं जो तीर्थयात्रियों के साथ ठगी कर रहे हैं। वेबसाइट पर तीर्थयात्रियों को मदद करने का आश्वासन दिया गया रहता है लेकिन वास्ताव में तीर्थयात्रियों के साथ ठगी की जाती है।

शुक्रवार को मंत्रालय ने बताया कि हज यात्रा से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर दी जाती है।

तीर्थयात्रियों के लिए कई नियम जारी किए गए थे

बताते चलें कि इस साल तीर्थयात्रियों के लिए कई नियम जारी किए गए थे। ऐसा Covid-19 के कारण हुआ था। जैसे कि 65 से अधिक उम्र के लोगों को हज की अनुमति नहीं थी और हज के लिए पूर्ण रूप से टीकाकृत होना जरूरी है।