पूरी खबर एक नज़र,

  • तीर्थयात्रियों के लिए मौजूदा उमराह सीजन जल्द ही समाप्त होने वाला है
  • इस सीजन में केवल 31 मई तक ही लोग उमराह कर पाएंगे

तीर्थयात्रियों के लिए मौजूदा उमराह सीजन जल्द ही समाप्त होने वाला है

विदेशों से सऊदी आ रहे तीर्थयात्रियों के लिए मौजूदा उमराह सीजन जल्द ही समाप्त होने वाला है। हज और उमराह मंत्रालय ने बताया है कि Shawwal 30 को मौजूदा उमराह सीजन समाप्त हो जायेगा।

यानी कि इस सीजन में केवल 31 मई तक ही लोग उमराह कर पाएंगे। इसके अलावा इस उमराह सीजन के लिए विदेशी तीर्थयात्रियों के आवेदन की तिथि Shawwal 15 को तक ही रखा गया है।

नियमों का करें पालन

सभी से अपील की गई है कि वह उमराह से जुड़ी सभी नियमों का पालन करें। एप्प के द्वारा ही परमिट के लिए आवेदन करें। इसके अलावा फेक वेबसाइट के लुभावने चक्कर में न आएं जहां तीर्थयात्रियों के साथ धोकाधड़ी की जाती है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।