Under sea bullet train India: भारत में अहमदाबाद से मुंबई के बीच चलने वाली बुलेट ट्रेन के लिए हाई स्पीड रेल कारिडोर में 21 किमी लंबी सुरंग बनाई जाएगी। सुरंग का सात किमी हिस्सा समुद्र के अंदर होगा। समुद्र के अंदर बनाई जाने वाली यह पहली सुरंग बताई जा रही है । बुलेट ट्रेन अहमदाबाद से मुंबई के बीच चलेगी।

 

समुंदर के अंदर पहला ट्रेन सुरंग

भारतीय रेल मंत्रालय के मुताबिक हाई स्पीड रेल कारिडोर का समुद्र के अंदर बनाए जाने वाली सुरंग का यह हिस्सा महाराष्ट्र के बांद्रा-कुर्ला कांप्लेक्स शिलफाटा स्टेशनों के बीच होगा। बुलेट ट्रेन के लिए तैयार होने वाली इस रेलवे लाइन के लिए एक ही ट्यूब सुरंग होगी, जिसमें अप और डाउन ट्रैकों को समायोजित किया जाएगा।

 

समुंदर के नीचे होगा 39 रूम

पैकेज के इस हिस्से में सुरंग वाले स्थान के आसपास 37 स्थानों पर 39 उपकरण कमरों का भी निर्माण किया जाएगा। सुरंग के निर्माण को 13.1 मीटर व्यास और के कटर हेड वाले टीबीएम का इस्तेमाल किया जाएगा। आमतौर पर मेट्रो प्रणाली में उपयोग की जाने वाली शहरी सुरंगों के लिए पांच से छह मीटर व्यास का कटर हेड उपयोग में लाया जाता है। सुरंग के लगभग 16 किमी हिस्से को बनाने के लिए तीन टनल बोरिंग मशीनों का उपयोग किया जाएगा। बाकी पांच किमी सुरंग के लिए न्यून आस्ट्रियाई टनलिंग प्रणाली का उपयोग किया जाएगा।

 

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।