बैंक ने फिक्स डिपॉजिट के ब्याज दरों में किया बदलाव

Unity Small Finance Bank Limited (Unity Bank) ने अपने फिक्स डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव किया है। बैंक ने चुनिंदा टेन्योर पर बैंक के फिक्स डिपॉजिट में बदलाव किया है। बैंक के नए ब्याज दर October 9, 2023 से लागू हो चुके हैं और यह 2 करोड़ से कम रकम पर लागू होंगे। बैंक सीनियर सिटीजन ग्राहकों को 701 दिन के टेन्योर के फिक्स डिपॉजिट पर 9.45% p.a. ब्याज दर का लाभ दे रहा है।

बैंक इतना दे रहा है ब्याज दर

बैंक जनरली 4.5% से लेकर 9% ब्याज दर का लाभ देता है। वहीं 7 से 10 साल के टेन्योर पर ग्राहकों को 4.5% से लेकर 9.5% p.a. ब्याज दर का लाभ मिल रहा है। 701 दिन के टेन्योर के फिक्स डिपॉजिट पर बैंक जनरल ग्राहकों को 8.95% p.a. ब्याज दर का लाभ दे रहा है। वहीं 1001 दिन के टेन्योर पर सीनियर सिटीजन को 9.50% p.a. ब्याज दर और जनरल ग्राहकों को 9.00% p.a. का लाभ मिल रहा है। 

181 – 201 दिन और 501 दिन के टेन्योर पर सीनियर सिटीजन को 9.25% p.a. ब्याज दर और जनरल ग्राहकों को 8.75% p.a. का लाभ मिल रहा है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>