महिलाओं के लिए नौकरी के अवसर

महिलाओं को उत्थान के लिए सरकार की तरफ से कई प्रयास किए जा रहे हैं। इसमें उनके लिए नौकरी के अवसर भी प्रदान करना शामिल है। यूपी में आंगनवाड़ी के खाली पदों पर घोषणा की बात कही गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस बार 52 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। इससे संबंधित नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। अगर आप सरकारी नौकरी चाहती हैं लेकिन आपकी शैक्षणिक योग्यता अधिक नहीं है फिर भी आपको यह नौकरी मिल जायेगी।

क्या होगी योग्यता?

दरअसल, इसके लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं और 12वीं रखी गई है ऐसे में अगर आपने अपनी पढ़ाई 10वीं तक भी की है तो आराम से इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ एससी, एसटी, ओबीसी कैटेगरी की महिलाएं आसानी से आवेदन कर सकती हैं। इसके लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं और 12वीं हो सकती है।

क्या होनी चाहिए उम्र?

Anganwadi Vacancy 2023 में अगर आप आवेदन करना चाहती हैं तो यह जान लें कि इसके लिए उम्र की लिमिट तय है। यानी कि सरकार के द्वारा निर्धारित उम्र सीमा के अंदर ही इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके आवेदन के लिए उम्र सीमा न्यूनतम 21 वर्ष से अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए।

 

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>