भारत से नेपाल यात्रा करने वालों की संख्या खासकर से बरसात के दिनों में अच्छी खासी बढ़ जाती है. यूपी और बिहार के लोग भारी संख्या में इस वक्त नेपाल के चितवन, पोखरा और काठमांडू इत्यादि के सफर के लिए निकलते हैं. बारिश के वजह से जहां एक और प्रकृति की खूबसूरती काफी बढ़ जाती है वहीं आए दिन होने वाले लैंडस्लाइड इत्यादि भी इन रूटों पर खतरा बढ़ा देते हैं.
नेपाल से हमारे सहयोगी राज ने बताया कि उत्तर प्रदेश के नंबर के साथ एक बस जो 40 लोगों को लेकर पोखरा से काठमांडू जा रही थी दुर्घटनाग्रहित हो गई है. बस एक अपना संतुलन खो बैठी तथा मर्सियांगडी नदी में गिर गई है.

इस घटना की पुष्टि करते हुए तनहुन जिले के डीएसपी दीपकुमार राया ने बताया की, “UP FT 7623 नंबर प्लेट वाली बस नदी में गिर गई और नदी के किनारे पर पड़ी है। अभी इस मामले में कितने लोग हताहत हुए हैं इसकी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है.
GulfHindi की अन्य सहयोगी टीम जल्द ही मौके पर पहुंचकर इसकी विस्तृत रिपोर्ट आप तक देंगे.