योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद योजना (UPAVP) के तहत घरों की बुकिंग शुरू की है, जिससे गरीबों और बेसहारा लोगों को घर मिलेगा। योजना के तहत खाली फ्लैट्स को रजिस्टर करना शुरू हो गया है। दिसंबर तक इसका ऑनलाइन पंजीयन होगा। फ्लैट्स लॉटरी के माध्यम से अलॉट किए जाएंगे। यूपीएवीपी कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (EWS), निम्न-आय समूहों (LGI) और मध्यम-आय समूहों का होना है।

गरीबों का अपने घर का सपना होगा पूरा

उत्तर प्रदेश में पहली बार किसी एजेंसी ने इतने मकान को एक साथ आवंटित करने का प्रबंध शुरू किया है। आप आवास विकास परिषद की वेबसाइट पर जाकर अपने शहर में पसंदीदा फ्लैट के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। ऐसे लोगों को यूपीएवीपी योजना की मदद मिल रही है। जिनके पास खुद का घर खरीदने के लिए पर्याप्त धन नहीं है या जो आर्थिक रूप से अत्यंत कमजोर हैं

लॉटरी मे मिलेगें फ्लैट

यूपीएवीपी बोर्ड की बैठक से मंजूरी के बाद, इन फ्लैट्स को सीधे आवंटन की प्रक्रिया रोक दी गई है, बिना किसी लॉटरी या ‘पहले आओ पहले पाओ’ नीति के तहत। दिसंबर तक यह प्रतिबंध जारी रहेगा। 15 दिसंबर तक फ्लैट्स की बुकिंग होगी। 15 से 30 दिसंबर तक लॉटरी से आवंटन किया जाएगा। एरिया में घर लगभग 19 लाख रुपये से शुरू होंगे।

up news

विभाग की वेबसाइट पर जाकर करें रजिस्ट्रेशन

लाभार्थी को आवास विकास परिषद की आधिकारिक वेबसाइट https://upavp.in/ पर आवेदन करना होगा। कोई भी आवेदक रजिस्ट्रेशन के लिए 10 प्रतिशत की राशि जमा नहीं करेगा। लॉटरी में नाम आने के बाद 18 महीने के भीतर शेष राशि भुगतान की जानी चाहिए।

विकास परिषद की भूमिका

इन फ्लैटों पर कोई भी बैंक होम लोन दे सकता है, जिसके लिए आवास विकास परिषद NOC भी देता है। अधिकांश फ्लैट रेडी टू मूव हैं। यानी आप तुरंत कब्जा करके उसमें रह सकते हैं। आवास विकास परिषद ने उत्तर प्रदेश में घर बनाने के इच्छुक लोगों को दिवाली पर यह शानदार अवसर दिया है।

 

Praggya Singh sabal

Journalist from Noida. Covering Delhi, NCR and National Updates.