यूपी से आया अजीब मामला 

सांप और मनुष्य की प्रेम कहानियां केवल फिल्मों में ही देखी जाती है और सच से इसका कोई वास्ता नहीं है। लेकिन फिर भी कई ऐसे किस्से सामने आते हैं जिसे सुनने के बाद किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना मुश्किल हो जाता है। यूपी के आगरा के मनखेड़ा गांव से आई है कहानी काफी दिलचस्प है। इसे सुनने के बाद लोगों को अपने कानों पर यकीन नहीं हो रहा है। साथ ही उनके मन में कौतूहल बढ़ जाता है कि ऐसा हो क्यों रहा है।

क्या है मामला?

गांव में रहने वाले 20 वर्षीय युवा रजत चाहर के पीछे एक सांप इस कदर पड़ा हुआ है जिसकी कल्पना उन्होंने कभी नहीं की होगी। एक काले रंग का सांप उन्हें कई बार काट चुका है। सांप उनपर पिछले 15 दिनों में 8 बार हमला कर चुका है। सांप जब भी रजत को अकेला देखता है वह उन पर तुरंत हमला कर देता है।

रजत को अकेला पाकर कर देता है हमला

जब बार-बार सांप रजत को काटने लगा तब उसे पकड़ने की कोशिश की गई। लेकिन हर बार यह कोशिश नाकामयाब साबित हुई। अस्पताल में इलाज के साथ-साथ रजत ने झाड़-फूंक का भी सहारा लिया। दिनभर बीन बजाने के बावजूद भी सांप सामने नहीं आता है, लेकिन जैसे ही रजत अकेले होते हैं ना जाने कहां से आकर उन पर हमला कर देता है।

सांप को पकड़ने की सारी कोशिश नाकाम

सांप को पकड़ना कोई बड़ी बात नहीं होती है। लेकिन इसके बावजूद भी रजत को इस से सांप से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है। इस बारे में वन विभाग को भी सूचित कर दिया गया है। पूरे गांव में इस बात की चर्चा हो रही है। सांप ऐसा क्यों कर रहा है इसका जवाब किसी के भी पास नहीं है। सांप के काटने से रजत की जान पर तो नहीं बनी लेकिन बार बार हुए हमले के कारण उनकी आंखों की रोशनी जरूर प्रभावित हुई है।

 

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।