विधवा भाभी से प्यार और फिर शादी का वादा कर देवर ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए ।अब जब बात शादी की आई है, तो देवर ने साफ मना कर दिया। अब देवर किसी और से शादी करना चाहता है, वहीं भाभी देवर के साथ सात फेरे लेने की जिद पर अड़ी है।

यूपी के आगरा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। तीन साल पहले भाई की मौत के बाद विधवा भाभी को देवर ने अपने प्यार के जाल में फंसाया। उसके संग लगभग छह माह तक शारीरिक संबंध बनाए और तीन बच्चों की देखभाल का भरोसा भी दिया, लेकिन विधवा भाभी के सपने उस समय चकनाचूर हो गए, जब देवर का असली चेहरा सामने आया। देवर ने भाभी को शादी करने का भरोसा दिया था, लेकिन अब वो दूसरी युवती से शादी कर रहा है।

क्या है पूरा मामला

मलपुरा की रहने वाली महिला ने परिवार परामर्श केंद्र में शिकायत दर्ज करवाई है। उसने बताया कि 3 साल पहले पति की मौत हो गई थी। पीड़िता के तीन बच्चे भी हैं। पति की मौत के बाद वो बहुत अकेली हो गई थी। उसे चिंता अपने बच्चों की थी कि वो किस तरह उनका पालन – पोषण करेगी। इस बीच देवर ने उससे नजदीकियां बढ़ाना शुरू कर दिया था। उसे दिलासा दिलाया कि वो उससे शादी करेगा। बच्चों के भरण-पोषण की जिम्मेदारी भी वही उठाएगा।

बनाए शारीरिक संबंध

पीड़िता ने बताया कि देवर के झूठे शादी के दावों में आकर वो उस पर भरोसा कर बैठी। इस बीच देवर ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाना शुरू कर दिए। उसे इस बात पर पूरा यकीन था कि देवर से उससे विवाह कर लेगा। इस वजह से उसने किसी को इस बात की भनक तक नहीं लगने दी।

देवर का असली चेहरा आया सामने

पीड़िता ने बताया कि देवर अब दूसरी लड़की से शादी कर रहा है। परन्तु भाभी देवर से ही शादी करना चाहती है। उधर, देवर का कहना है कि उस पर गलत आरोप लगाया जा रहा है। भाभी उसकी शादी में बाधा डालना चाहती हैं। मामले में काउंसलंर ने दोनों पक्षों की बात आराम से सुनी। इसके बाद इन लोगों को अगली तारीख दी गई है।

Praggya Singh sabal

Journalist from Noida. Covering Delhi, NCR and National Updates.