Honda City Hybrid: अगर आप होंडा कंपनी की सेडान गाड़ी सिटी का हाइब्रिड वर्जन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए बहुत ही अच्छी खबर है, क्योंकि होंडा कंपनी की तरफ से इस गाड़ी के हाइब्रिड वर्जन पर 1 लाख तक का डिस्काउंट मिल रहा है।

Honda City Hybrid: 30 सितंबर तक रहेगा वैलिड

यह डिस्काउंट कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और एडीशनली लॉयल्टी बोनस के फॉर्म में अवेलेबल है, यह डिस्काउंट ऑफर 30 सितंबर 2023 तक वैलिड रहेगा। इस डिस्काउंट के बारे में और अधिक जानने के लिए आप अपने नजदीकी होंडा डीलरशिप से कांटेक्ट कर सकते हैं।

कीमत 18.89 लाख रुपए से शुरू होती

होंडा सिटी हाइब्रिड की कीमत 18.89 लाख रुपए से शुरू होती है बेस वेरिएंट के लिए और टॉप वेरिएंट की कीमत 20.45 लाख रुपए से शुरू होती है। इस हाइब्रिड वर्जन की माइलेज 27 kmpl की है और गाड़ी में 1498cc का इंजन ऑफर किया गया है।

हाइब्रिड वर्जन में सेफ्टी के लिए 6 एयर बैग दिए गए हैं

इस हाइब्रिड वर्जन में सेफ्टी के लिए 6 एयर बैग दिए गए हैं। इसके साथ ही एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम यानी कि ADAS भी दिया गया है। इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक (EPB) भी दी गई है और साथ ही में एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, हाई बीम असिस्ट और लेन-कीप असिस्ट जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।

Mohd. Irfan

Irfan is a renowned news expert dedicated to providing accurate and reliable information to readers who are passionate about cars, cricket, gadgets, and the Bollywood industry. With a commitment to Google's Expertise, Authoritativeness, and Trustworthiness (E-A-T) standards, Irfan ensures that his stories meet the highest industry practices for accuracy and credibility.