Maruti Swift: अगर आप मारुति सुजुकी कंपनी की स्विफ्ट गाड़ी को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए बहुत ही अच्छी खबर है. क्योंकि कंपनी की तरफ से इस गाड़ी पर जुलाई 2023 वाले महीने में ₹50,000 तक का डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है, जिससे इस डिस्काउंट ऑफर को क्लेम करने के बाद आप अपने पैसों की बचत कर सकते हैं।

Maruti Swift पर ऐसे मिल रहा है यह डिस्काउंट

मारुति सुजुकी कंपनी की इस गाड़ी के पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट पर ₹45,000 तक का डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है और वही इसके साथ ही पेट्रोल ऑटोमैटिक वेरिएंट पर ₹50,000 तक यह डिस्काउंट ऑफर अवेलेबल है और CNG लाइन-अप पर भी ₹25,000 तक यह डिस्काउंट ऑफर अवेलेबल है और यह डिस्काउंट 31 जुलाई, 2023 तक वैलिड रहेगा।

माइलेज 22 kmpl तक की है

कंपनी की तरफ ते इस गाड़ी में 1197cc का इंजन दिया गया है, 76bhp से लेकर 88bhp की इस गाड़ी में पावर मिलती है. यह गाड़ी मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में ऑफर की जाती है. इस गाड़ी की माइलेज 22 kmpl तक की है. यह गाड़ी सिर्फ पेट्रोल और CNG फ्यूल टाइप में ऑफर की जाती है।

सेफ्टी के सभी मुख्य फीचर

सेफ्टी के लिए इस गाड़ी में डुअल एयरबैग दिए गए हैं और इसके साथ ही EBD के साथ ABS भी दिया गया है. इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल यानी की ESC वाला फीचर भी दिया गया है हील होल्डकंट्रोल और रियर पार्किंग सेंसर के साथ. यह गाड़ी इंडियन कार मार्केट में हुंडई ग्रैंड i10 निओस को कड़ी टक्कर देती है।

Mohd. Irfan

Irfan is a renowned news expert dedicated to providing accurate and reliable information to readers who are passionate about cars, cricket, gadgets, and the Bollywood industry. With a commitment to Google's Expertise, Authoritativeness, and Trustworthiness (E-A-T) standards, Irfan ensures that his stories meet the highest industry practices for accuracy and credibility.