फूफा और मौसा की नाराजगी शादियों के लिए कलह 

भारतीय शादियों में फूफा और मौसा का कुछ इस तरह से अहम स्थान है कि उनके नाराजगी के किस्से के बिना शादी अधूरी लगती है। हर दिल में लोगों का अरमान होता है या यूं कह लीजिए कि डर होता है कि बस से मौसा और फूफा रूठे नहीं।

एक दूसरे पर जानवरों की तरह टूट पड़े हैं लोग 

हाल ही में उत्तर प्रदेश के बागपत में फूफा की नाराजगी के चलते जमकर बवाल कटा। हालांकि, फूफा तो मामूली बात पर ही नाराज़ थे लेकिन जमकर लड़ाई हो गई। इससे संबंधित एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें लोग एक दूसरे पर जानवरों की तरह टूट पड़े हैं और लाठी डंडे जूते चप्पल सब चलाए जा रहे हैं। ट्विटर यूजर ‘आदित्य भारद्वाज’ (@ImAdiYogi) ने पोस्ट किया है।

क्या है माजरा, क्यों नाराज़ हो गए फूफा?

दरअसल, दूल्हे के फूफा को पनीर नहीं परोसा गया इसके बाद वह बेहद गुस्सा हो गए। इसके बाद दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए और जमकर लात घूसें चलें। कई लोगों के कपड़े भी फट गए। कुछ लोग स्थिति को संभालने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन बीच-बचाव करने वालों की कोई नहीं सुन रहा है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>