आजकल चाहे चायवाला हो या सब्जीवाला, शहर हो या गांव – हर कोई UPI से पैसे भेजने और लेने में एक्सपर्ट हो गया है। बस मोबाइल उठाओ, स्कैन करो और पैसा झट से पहुंच जाता है।

लेकिन कभी-कभी जल्दबाजी में एक छोटी सी गलती हो जाती है – और पैसा किसी और के अकाउंट में चला जाता है। अब आप सोचते हैं – “अरे! अब तो गया पैसा…
नहीं! घबराइए मत। अगर सही कदम समय पर उठाए जाएं तो पैसा वापस भी मिल सकता है। आइए जानते हैं कैसे:


📌 सबसे पहले तुरंत ये करें:

जिस नंबर पर गलती से पैसा भेजा है, उसे कॉल करें।

  • बहुत बार सामने वाला ईमानदार होता है और पैसा लौटा देता है।

उसे ट्रांजेक्शन का स्क्रीनशॉट भेजें ताकि उसे यकीन हो जाए कि गलती से पैसा गया है।


📞 अगर वो पैसा वापस नहीं भेज रहा है तो:

अब आगे के स्टेप्स फॉलो कीजिए:

🔹 UPI ऐप के कस्टमर केयर से बात करें:

  • Paytm, PhonePe, Google Pay – जिस ऐप से पैसा भेजा, उसमें “Help” या “Support” ऑप्शन होता है। वहाँ से शिकायत दर्ज करें।

 

🔹 बैंक में जाएं या कॉल करें:

  • बैंक वालों को बताएँ कि आपने गलती से गलत नंबर पर पैसे भेज दिए हैं।

  • बैंक में “Dispute Form” भी होता है, उसे भरें।

 

🔹 NPCI में शिकायत करें:

  • NPCI की वेबसाइट पर जाएं और वहाँ से “UPI Wrong Transfer Complaint” दर्ज करें।

  • NPCI UPI को कंट्रोल करता है और आपकी मदद करेगा।

 


📲 ऐप में शिकायत कैसे करें?

हर UPI ऐप में शिकायत करने का तरीका थोड़ा अलग होता है, लेकिन स्टेप कुछ ऐसे होंगे:

  1. ऐप खोलें (जैसे Google Pay, PhonePe, Paytm)

  2. उस ट्रांजेक्शन को खोजें जिसमें गलती हुई

  3. Help” या “Report a Problem” पर क्लिक करें

  4. वहाँ से “Wrong Transfer” सिलेक्ट करके शिकायत भेजें

 


⏰ कितनी जल्दी पैसा वापस मिलेगा?

स्थिति पैसा वापस मिलने का चांस
गलती तुरंत पकड़ ली ✅ बहुत ज्यादा
दोनों यूजर एक ही बैंक के हैं ✅ जल्दी रिफंड
अलग-अलग बैंक के हैं 🔁 थोड़ा समय लगेगा
शिकायत 30 दिन तक नहीं सुलझी ⚖️ बैंकिंग लोकपाल के पास शिकायत करें
Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।