संयुक्त अरब अमीरात में रहने वाले प्रवासियों के लिए अच्छी खबर है। One97 Communications Limited (OCL) के द्वारा वहां पर भी अब यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस पेमेंट की सुविधा शुरू कर दी जाएगी। OCL के द्वारा अलग-अलग अंतरराष्ट्रीय लोकेशन पर यूपीआई की सेवा दी जाएगी। ऑनलाइन पेमेंट की मदद से लोगों का काम काफी आसान हुआ है और उन्हें कैश से जुड़ी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है।

भारतीय यात्री कैशलेस पेमेंट के लिए Paytm app का इस्तेमाल कर सकेंगे

इस बात की जानकारी दी गई है कि भारतीय यात्री उन स्थानों पर कैशलेस पेमेंट के लिए Paytm app का इस्तेमाल कर सकेंगे जहां UPI को एक्सेप्ट किया गया है। यानी कि पेटीएम का इस्तेमाल अब United Arab Emirates (UAE), Sri Lanka, Singapore, France, Mauritius, Bhutan, और Nepal में कर सकते हैं। इसकी मदद से भारतीय यात्री शॉपिंग, डाइनिंग या फिर कहीं पर भी पेटीएम के जल्दी ऑनलाइन पेमेंट कर सकेंगे।

Paytm पर यूपीआई इंटरनेशनल कैसे करें सेट?

Paytm पर यूपीआई इंटरनेशनल को सेट करने के लिए बैंक अकाउंट से जुड़ा one-time activation को इनेबल करना होगा। यात्रियों को इनमें से एक से 90 दिन के पीरियड में से टाइम चुनने का मौका भी मिलता है। यात्री जब चाहे तब इस सेवा को डीएक्टिवेट कर सकता है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>