पूरी खबर एक नजर,

 

  • एयरलाइन ने किया छूट का ऐलान
  • चुनिंदा स्थानों के टिकट पर 20 फ़ीसदी छूट

ईद यात्रा की प्लानिंग कर रहा है तो उसके लिए अच्छी खबर है

अगर कोई इस ईद यात्रा की प्लानिंग कर रहा है तो उसके लिए अच्छी खबर है। एयरलाइन के द्वारा किराए में छूट की बात कही गई है। अबू धाबी से चुनिंदा स्थानों पर यात्रा करने वाले लोगों को किराए में छूट दी जा रही है। Wizz Air, ने बताया है कि अबू धाबी से चुनिंदा स्थानों के उड़ानों के लिए किराए में 20 फीसदी तक की छूट दी जाएगी।

वहीं टिकट की कीमत Dh39 से शुरू है। यह छूट उन्हीं टिकट पर लागू होगा जो 18 और 19 तारीख को खरीदा गया है।

एयरलाइन ने कहा लोगों को बेहतर सुविधा देने की कोशिश की जाती रहती है

Michael Berlouis, Managing Director of Wizz Air Abu Dhabi ने कहा है कि लोगों को बेहतर सुविधा देने की कोशिश की जाती रहती है और इस ईद कई उड़ानों पर 20 फीसदी तक की छूट दी जा रही है।

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।