US Central Command (CENTCOM) ने शुक्रवार को एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में अमेरिकी सेना द्वारा ईरान के मिसाइल और ड्रोन स्टोरेज ठिकानों पर किए गए हमलों की फुटेज दिखाई गई है।
यह सैन्य कार्रवाई ईरान द्वारा Strait of Hormuz से गुजर रहे एक कमर्शियल जहाज पर किए गए हमले के जवाब में की गई। अमेरिका ने इस हमले के जरिए ईरान को कड़ा संदेश दिया है।
जानकारी के मुताबिक, अमेरिकी सेना ने ईरान के मिसाइल और ड्रोन स्टोरेज केंद्रों के साथ-साथ तटीय रडार साइटों को भी निशाना बनाया। यह पूरी कार्रवाई जवाबी हमले के तौर पर की गई ताकि भविष्य में ऐसे हमलों को रोका जा सके।
