कतर (Qatar) में सुरक्षा स्थितियों को देखते हुए अमेरिकी दूतावास ने एक बड़ा कदम उठाया है। 4 मार्च, 2026 की ताजा जानकारी के मुताबिक, अमेरिका ने अपने गैर-जरूरी सरकारी कर्मचारियों और उनके परिवारों को तुरंत कतर छोड़ने का आदेश दिया है। क्षेत्रीय हवाई क्षेत्र (Airspace) बंद होने के कारण लोगों को सड़क के रास्ते सऊदी अरब जाने की सलाह दी गई है।

अमेरिका ने जारी किया ‘Depart Now’ का अलर्ट

अमेरिकी विदेश विभाग ने खतरे को देखते हुए स्पष्ट कहा है कि जो नागरिक सुरक्षित तरीके से निकल सकते हैं, वे तुरंत निकल जाएं। 3 मार्च को जारी अपडेट के मुताबिक, गैर-आपातकालीन सरकारी कर्मचारियों और उनके परिवारों को वापस बुलाया गया है। जो लोग निकलने में असमर्थ हैं, उन्हें सुरक्षित स्थानों पर ही रहने (Shelter in place) और बिना अमेरिकी मदद के आकस्मिक योजना तैयार रखने की सलाह दी गई है।

हवाई मार्ग बंद, केवल Salwa Border है सहारा

क्षेत्रीय तनाव के कारण कतर का एयरस्पेस और समुद्री मार्ग बंद कर दिया गया है। हमद इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Hamad International Airport) पर उड़ानों का संचालन बाधित है। ऐसे में सऊदी अरब से जोड़ने वाला सलवा लैंड बॉर्डर (Salwa Land Border) ही अभी खुला है। दूतावास ने पुष्टि की है कि लोग इस रास्ते का इस्तेमाल कर सकते हैं।

आम यात्रियों और प्रवासियों पर असर

इस आदेश का असर कतर में रहने वाले अन्य प्रवासियों पर भी दिख सकता है। अमेरिकी दूतावास ने अपनी सभी सामान्य सेवाएं (Routine Consular Services) अगले आदेश तक बंद कर दी हैं। FAA ने नागरिक विमानों के लिए भी चेतावनी जारी की है। निवासियों को सलाह दी गई है कि वे खिड़कियों से दूर रहें और जरूरी सामान जैसे पानी, खाना और दवाइयां अपने पास स्टॉक में रखें।

Aanya

Aanya is Ex IndiaTV Journalist. She covers Expats oriented news, views and interviews With deep understanding of what Hindi Speaking people needs as updates in daily life to avoid fines, comply rules and stay updated.