ओमान की खाड़ी में शनिवार 25 जुलाई 2026 को अमेरिकी सेना ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। अमेरिका के सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने पुष्टि की है कि मोजाम्बिक के झंडे वाले टैंकर M/T Lavine को अमेरिकी नौसेना ने रोक दिया है। यह जहाज कथित तौर पर ईरान पर लगाए गए अमेरिकी नौसैनिक प्रतिबंधों का उल्लंघन कर ईरान की ओर जाने की कोशिश कर रहा था।
👉: Erbil पर ईरान का बड़ा दावा, अमेरिकी सैन्य अड्डों को तबाह करने की दी जानकारी.।
अमेरिकी सेना की सख्त कार्रवाई
अमेरिकी सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता कैप्टन टिम हॉकिन्स के अनुसार, जहाज के चालक दल ने प्रतिबंध तोड़ने के कम से कम चार प्रयास किए और अमेरिकी नौसेना द्वारा दी गई कई चेतावनियों को नजरअंदाज कर दिया। शुक्रवार 24 जुलाई को जब जहाज नहीं रुका, तो अमेरिकी बलों ने उसे रोकने के लिए टैंकर के इंजन रूम पर फायरिंग की। इस कार्रवाई से जहाज पूरी तरह से निष्क्रिय हो गया और आगे नहीं बढ़ पाया।
क्षेत्र में सुरक्षा अलर्ट
ईरान पर लगाए गए नए प्रतिबंधों के बाद से अमेरिकी सेना द्वारा किसी वाणिज्यिक जहाज को रोकने की यह पहली घटना है। इससे पहले 12 बार जहाजों को बिना फायरिंग के ही रास्ता बदलने के लिए मजबूर किया गया था। इस घटना के बाद यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) ने भी क्षेत्र में एक घटना की सूचना दी है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस इलाके से गुजरने वाले अन्य जहाजों को अपनी सुरक्षा जानकारी फिर से जांचने की सलाह दी गई है।
