अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने ईरान के साथ चल रहे युद्धविराम (ceasefire) को आगे बढ़ाने का ऐलान किया है। यह फैसला पाकिस्तान की request के बाद लिया गया क्योंकि वहां की सरकार में काफी समस्या चल रही है। हालांकि, इस खबर के साथ ही युद्ध का खतरा भी मंडरा रहा है क्योंकि ट्रंप ने साफ कहा है कि अगर जल्द डील नहीं हुई तो सैन्य हमले फिर से शुरू होंगे।

🚨: Hezbollah ने इसराइल पर किया हमला, सीज़फ़ायर के नियमों की अनदेखी का लगाया आरोप, उत्तरी इलाके में दागे रॉकेट और ड्रोन

युद्धविराम को लेकर क्या है ताजा अपडेट?

President Trump ने Truth Social पर जानकारी दी कि बातचीत पूरी होने तक युद्धविराम जारी रहेगा। लेकिन दूसरी तरफ कुछ रिपोर्ट बता रही हैं कि ट्रंप इसे आगे नहीं बढ़ाना चाहते थे और 22 अप्रैल की शाम तक का समय दिया था। अगर कोई समझौता नहीं होता है, तो अमेरिका ईरान पर फिर से हमले कर सकता है। यह युद्धविराम 8 अप्रैल 2026 के आसपास शुरू हुआ था और पहले इसे 22 अप्रैल तक के लिए तय किया गया था।

पाकिस्तान की कोशिश और बातचीत का क्या हुआ?

पाकिस्तान ने इस मामले में बीच-बचाव की कोशिश की है। पाकिस्तान के Field Marshal Asim Munir और PM Shehbaz Sharif ने युद्धविराम बढ़ाने की मांग की थी। इस्लामाबाद में शांति वार्ता होनी थी, लेकिन अभी उस पर संशय बना हुआ है। Vice President JD Vance ने अपनी पाकिस्तान यात्रा टाल दी है और ईरान की तरफ से भी अभी कोई प्रतिनिधि वहां नहीं पहुंचा है।

ईरान का क्या कहना है और ट्रंप ने क्या धमकी दी?

ईरान ने अमेरिका की शांति शर्तों को मानने से साफ इनकार कर दिया है। ईरान के विदेश मंत्री Seyed Abbas Araghchi ने कहा कि अमेरिका ने उनके बंदरगाहों की नाकेबंदी की है, जो कि युद्ध जैसा कदम है। दूसरी तरफ, ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर डील नहीं हुई तो अमेरिका ईरान के पावर स्टेशनों और नागरिक बुनियादी ढांचे पर हमले कर सकता है।

Aanya

Aanya is Ex IndiaTV Journalist. She covers Expats oriented news, views and interviews With deep understanding of what Hindi Speaking people needs as updates in daily life to avoid fines, comply rules and stay updated.