12 जुलाई 2026 को अमेरिका ने ईरान के कई शहरों पर हवाई हमले किए हैं। यह इस हफ्ते अमेरिका की तीसरी सैन्य कार्रवाई है। यह कदम ईरान द्वारा Strait of Hormuz में साइप्रस के जहाज M/V GFS Galaxy पर किए गए हमले के जवाब में उठाया गया है, जिसमें एक क्रू मेंबर लापता हो गया था।

👉: ईरान में हुए धमाकों से दहला दक्षिण प्रांत, अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, हॉर्मुज जलडमरूमध्य पर संकट

अमेरिका ने 140 ठिकानों को बनाया निशाना

अमेरिकी सैन्य मुख्यालय CENTCOM के अनुसार, इस कार्रवाई में करीब 140 ठिकानों को निशाना बनाया गया है। इसमें मिसाइल और ड्रोन साइट, नेवल बेस, हथियार स्टोर और रडार सिस्टम शामिल थे। Sirik, Bandar Abbas, Qeshm Island, Bushehr, Kangan और Chabahar जैसे शहरों में धमाकों की आवाज सुनी गई। अमेरिका का कहना है कि वे समुद्र में जहाजों की सुरक्षा के लिए यह कार्रवाई कर रहे हैं।

खाड़ी देशों पर ईरान का पलटवार

ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए जॉर्डन, कुवैत, कतर, बहरीन और ओमान में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया। कतर में मलबे के कारण एक बच्चे समेत तीन लोग घायल हुए हैं, जबकि कुवैत के एक तेल प्लेटफॉर्म पर काम करने वाले एक कर्मचारी को चोट आई है। ईरान ने दावा किया है कि इस हमले में उनके नौसेना अधिकारी Lieutenant Hamidreza Dehghani और एक अन्य वर्कर की मौत हुई है। ईरान ने आगे के लिए Strait of Hormuz को बंद करने की घोषणा की है।

Praggya Singh sabal

Journalist from Noida. Covering Delhi, NCR and National Updates.