अमेरिका और ईरान के बीच एक बड़ी बैठक होने वाली है जिससे युद्ध खत्म होने की उम्मीद जगी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि इस वीकेंड यानी 18 या 19 अप्रैल को दोनों देशों की बातचीत हो सकती है। फिलहाल दोनों देशों के बीच एक युद्धविराम चल रहा है जो 21 अप्रैल को खत्म हो जाएगा। अब दुनिया की नजरें इस बात पर हैं कि क्या दोनों देश किसी समझौते पर पहुंच पाते हैं।

ℹ️: पाकिस्तान के मुर्री में दिनदहाड़े मर्डर, लोगों ने किया प्रदर्शन, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

अमेरिका और ईरान की मुख्य मांगें क्या हैं?

अमेरिका चाहता है कि ईरान अगले 20 साल तक परमाणु कार्यक्रम को रोक दे और अपना यूरेनियम का स्टॉक सौंप दे। साथ ही अमेरिका चाहता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को दोबारा खोला जाए। दूसरी तरफ ईरान की मांग है कि उस पर लगे अमेरिकी और यूरोपीय संघ के प्रतिबंधों को हटाने का एक समय तय किया जाए। ईरान चाहता है कि उसके फ्रीज किए गए पैसे वापस मिलें और इसराइल व अमेरिका के हमले पूरी तरह बंद हों।

बातचीत में कौन शामिल है और कहां होगी मीटिंग?

इस बातचीत में अमेरिका की तरफ से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, जेडी वेंस और मार्को रुबियो जैसे बड़े नेता शामिल हैं। ईरान की तरफ से विदेश मंत्री अब्बास अरागची और संसदीय स्पीकर मोहम्मद बागर गालिबफ अहम भूमिका निभा रहे हैं। पाकिस्तान, मिस्र और तुर्की इस डील को करवाने में मदद कर रहे हैं। व्हाइट हाउस के मुताबिक, अगर अगली बातचीत होती है तो वह इस्लामाबाद में हो सकती है।

विषय अमेरिका का पक्ष/मांग ईरान का पक्ष/मांग
परमाणु कार्यक्रम 20 साल तक रोक और यूरेनियम सौंपना 3 से 5 साल की समय सीमा का प्रस्ताव
प्रतिबंध कड़े नियमों का पालन जरूरी UN, US और EU प्रतिबंध हटाना
समुद्री रास्ता Strait of Hormuz को खोलना फंड रिलीज होने से जोड़कर देखा
युद्धविराम स्थाई शांति के लिए शर्तें हमलों का पूरी तरह खात्मा
Praggya Singh sabal

Journalist from Noida. Covering Delhi, NCR and National Updates.